CM गहलोत ने अनलॉक की राजस्थान पुलिस की भर्तियां, दो साल में भरे जाएंगे कॉन्स्टेबल के 8,438 पद
By: Ankur Sat, 05 June 2021 3:35:57
कोरोना के लॉकडाउन के अनलॉक के साथ ही भर्तियों पर भी अनलॉक होना शुरू हो गया हैं। राजस्थान में बड़ी संख्या में बेरोजगार भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं, कोरोना काल में भर्तियां निकलने पर संशय बना हुआ था। इस संशय को दूर करते हुए राजस्थान सरकार आने वाले दो साल में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल बजट के दौरान पुलिस में दो साल के दौरान कॉन्सटेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा पर काम शुरू कर दिया है। दोनों साल ये भर्तियां पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड के जरिए की जाएगी।
इस साल पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4,438 खाली पदों पर भर्ती होगी। 2022-23 के दौरान कॉन्स्टेबल के 4,000 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। गृह विभाग के प्रस्ताव पर साल 2021-22 और 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। अभी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 5,438 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा चालानी गार्ड के 438 अन्य पदों का गठन करके भर्ती की मंजूरी मिल चुकी है। पुलिस में कॉन्स्टेबल के खाली पदों को भरने को लेकर कई बार मांग उठती है। अब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को मंजूरी देने के बाद बाकी विभागों में भी खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़े :
# दिल्ली: बाजारों पर लागू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला, जानें कौन सी दुकानें कब खुलेंगी
# जोधपुर : 80 वर्षीय झूमरलाल का यह जज्बा ही दिलाएगा कोरोना के खिलाफ जंग में जीत
# जानलेवा साबित हो रहा ब्लैक फंगस, एक आंख निकालने के बावजूद 25 दिन बाद हुई मौत